अमर उजाला
Tue, 7 June 2022
राजधानी दिल्ली में गर्मी अपना प्रचंड रूप दिखा रही है। यहां लोगों की परेशानियां लगातार बढ़ रही हैं।
मंगलवार को दिनभर लू चलती रही। आलम यह है कि मानो आसमान से आग बरस रही हो।
सोमवार को भी इसी तरह चिलचिलाती धूप और गर्म हवा के थपेड़ों ने लोगों को परेशान किया था।
लू के लिए मौसम विभाग ने येलो अलर्ट भी जारी कर रखा है।
8-10 जून तक पारा 42-43 डिग्री के बीच रहेगा। 20-30 किलोमीटर प्रतिघंटे की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं।
उम्मीद है कि 11-12 जून को बादल छाए रह सकते हैं व हल्की बारिश हो सकती है। इस दौरान तापमान 40 डिग्री के आसपास रहेगा।
चलिए देश के पहले हाथी गांव की सैर पर