अमर उजाला
Tue, 26 July 2022
मंगलवार को देशभर में सावन की शिवरात्री मनाई गई। इस मौके पर शिवालयों में भारी भीड़ देखने को मिली। श्रद्धालु इस पावन मौके पर भगवान शिव की पूजा अर्चना करते दिखे।
देवभूमि उत्तराखंड के शिवालयों में सुबह से ही भगवान भोलेनाथ के जयकारे लगते रहे। हरिद्वार में दक्ष प्रजापति और विल्वकेश्वर महादेव मंदिर समेत प्रदेश के शिवालयों में श्रद्धालुओं की लंबी लाइन लगी रही।
यूपी में भी मंदिरों में लोग फूल बेलपत्र और जल लेकर पूजा अर्चना करने के लिए इंतजार करते रहे।
वाराणसी और आसपास के क्षेत्रों में तो सुबह सवेरे ही भक्तों की लाइन लग गई। हालंकि मजबूत व्यवस्था के कारण किसी तरह की परेशानी नहीं हुई और सभी ने पूजा अर्चना की।
आज के दिन कांवड़ियों की भी कतारें शिवालय पहुंचीं। लंबी यात्रा कर शिव मंदिर पहुंचने वाले कांवड़िये आज भगवान शिव से पूजा स्वीकार करने की प्रार्थना करते दिखे।
इसके अलावा दिल्ली के शिव मंदिरों में भी धूमधाम से पूजा अर्चना हुई। कामकाजी लोग भी समय निकाल कर मंदिरों में जाते नजर आए।
राजस्थानी महल में शूट हुई हैं ये फिल्में