अमर उजाला
Sun, 3 July 2022
दिल्ली-गुरुग्राम के बीच सफर करने वाले लाखों लोगों के लिए बेनिटो जुआरेज अंडरपास को खोल दिया गया है। इसे इंजीनियरिंग का नायाब नमूना माना जा रहा है।
इस अंडरपास को वाई शेप में तैयार किया गया है। एक हिस्सा सैन मार्टिन रोड और दूसरा रिंग रोड पर निकला है। इसमें दो लेन हैं।
खास बात यह है कि मानसून के दौरान अंडरपास में पानी नहीं भरेगा। बरसाती पानी को रोड से अंडरपास में आने से रोकने के लिए रोड हम्प डिजाइन किया गया है।
इसकी खूबसूरती को बढ़ाने के लिए दीवारों व छत पर आर्टवर्क किए गए हैं। बेहतर रौशनी के लिए एलईडी स्ट्रीट लाइट की व्यवस्था की गई है।
इसके शुरू हो जाने से अब धौलाकुआं, सरदार पटेल मार्ग सहित एयरपोर्ट के बीच सुबह-शाम होने वाले ट्रैफिक जाम में लोग नहीं उलझेंगे।
इससे यहां रोजाना ट्रैफिक के कारण व्यर्थ जाने वाले 2181 लीटर ईंधन की बचत होगी। ईंधन बचने से हर साल 18 करोड़ रुपयों की बचत होगी।
IAS और पत्रकार की लव स्टोरी