मानसून की बारिश में भीगी दिल्ली

अमर उजाला

Thu, 30 June 2022

Image Credit : ANI

दिल्ली एनसीआर में मानसून का आगमन हो चुका है। गुरुवार को भारतीय मौसम विज्ञान विभाग ने आधिकारिक रूप से इसकी घोषणा कर दी है। 
 

Image Credit : सोशल मीडिया


बारिश की पहली फुहार से ही दिल्ली एनसीआर की सड़कें तालाब बन गई हैं। लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। दिल्ली का यह हाल हुआ कि चौड़ी चौड़ी सड़कों पर भी पानी भर गया। 
 

Image Credit : ANI


दिल्ली के पुल प्रह्लादपुर पर जलभराव के कारण यातायात की आवाजाही प्रतिबंधित कर दी गई। वहीं नोएडा और ग्रेटर नोएडा में कई जगह जलभराव देखने को मिला। 
 

Image Credit : सोशल मीडिया


विमान सेवाओं पर भी दिल्ली में हो रही बारिश का असर हो रहा है। दिल्ली आने वाली दो उड़ानों को फिलहाल डायवर्ट कर दिया गया है।
 

Image Credit :


इतनी बारिश के बावजूद दिल्ली के मिंटो रोड पर इस बार जलजमाव नहीं हुआ। पिछले साल बारिश के कारण इसी सड़क पर एक डीटीसी बस डूब गई थी और एक व्यक्ति का शव उतराता हुआ मिला था।
 

Image Credit : ANI

कुकरू की वादियों में लीजिए बारिश का मजा

सोशल मीडिया
Read Now