अमर उजाला
Fri, 4 November 2022
दिल्ली-एनसीआर में सांसों का संकट गहराता जा रहा है
प्रदूषण को लेकर दिल्ली-एनसीआर के वातावरण में धुंध छाई हुई है
ग्रैप के तीसरे चरण की पाबंदियां बेमानी साबित हुई हैं लिहाजा दिल्ली में इसका चौथा चरण लागू कर दिया गया है
घुटन भरे माहौल के बीच नोएडा और ग्रेटर नोएडा में आठवीं तक के स्कूल बंद कर दिए गए हैं
शुक्रवार को भी दिल्ली की वायु गुणवत्ता गंभीर श्रेणी में बनी रही
एक्यूआई वर्तमान में नोएडा (यूपी) में 562, गुरुग्राम (हरियाणा) में 539 और दिल्ली विश्वविद्यालय के पास 563 है
दिल्ली का समग्र एक्यूआई वर्तमान में 472 है, जो बेहद गंभीर है
Delhi Pollution: जहरीली हवा की चपेट में दिल्ली, एनसीआर की हवा भी हुई खराब, दिल्ली में AQI 418