अमर उजाला
Fri, 10 June 2022
जुमे की नमाज के बाद शुक्रवार को दिल्ली की जामा मस्जिद के आसपास के हालात अचानक बिगड़ गए।
करीब 300 लोग अचानक सड़कों पर उतर आए और विरोध प्रदर्शन करने लगे। करीब 20 मिनट तक नारेबाजी चलती रही।
सभी प्रदर्शनकारी भाजपा की पूर्व प्रवक्ता नुपुर शर्मा के विवादित बयान और नवीन जिंदल के खिलाफ विरोध प्रदर्शन करने पहुंचे थे।
पुलिस ने त्वरित कार्रवाई कर मामले को किसी तरह संभाल लिया, नहीं तो हालात बेकाबू हो सकते थे।
पुलिस का कहना है कि इन लोगों ने सड़क पर प्रदर्शन किया, वो भी बिना अनुमति के, इसलिए सभी पर कार्रवाई की जाएगी।
जामा मस्जिद के शाही इमाम ने कहा कि मस्जिद कमेटी की ओर से प्रदर्शन का कोई आह्वान नहीं किया गया था। हम नहीं जानते कि विरोध करने वाले कौन हैं। मुझे लगता है कि ये ओवैसी के लोग हैं।
देशभर में धूमधाम से मनाया गया गंगा दशहरा