दिल्ली: राजिंदर नगर उपचुनाव में आप की जीत

अमर उजाला

Sun, 26 June 2022

Image Credit : अमर उजाला

दिल्ली की राजिंदर नगर विधानसभा सीट पर बीते दिनों हुए उपचुनाव में आम आदमी पार्टी ने एक बार फिर अपना परचम लहराया है। 

 

Image Credit : अमर उजाला

आप उम्मीदवार दुर्गेश पाठक को 10867 वोटों से जीत मिली है, जबकि 27304 वोटों के साथ भाजपा के राजेश भाटिया दूसरे स्थान पर रहे।
 

Image Credit : अमर उजाला


एड़ी चोटी का जोर लगाने के बाद भी कांग्रेस की प्रेमलता को केवल 1696 वोट ही हासिल कर पाई। यह लगातार तीसरी बार है जब आप ने राजिंदर नगर में झंडा गाड़ा है।
 

Image Credit : अमर उजाला


आप, भाजपा और कांग्रेस के अलावा इस सीट पर 11 उम्मीदवार और थे जिन्होंने अपनी किस्मत आजमाई थी।
 

Image Credit : अमर उजाला


आप विधायक राघव चड्ढा के राज्यसभा सदस्य बनने के बाद ये सीट खाली हो गई थी।
 

Image Credit : अमर उजाला


आप की जीत पर मुख्यमंत्री केजरीवाल ने कहा कि रजिंदर नगर के लोगों का दिल से आभार, दिल्ली के लोगों के इस अथाह स्नेह और प्रेम का मैं आभारी हूं। 

Image Credit : अमर उजाला

भोपाल की इन जगहों पर लीजिए मानसून का मजा

सोशल मीडिया
Read Now