अमर उजाला
Thu, 19 January 2023
भारतीय कुश्ती संघ के अध्यक्ष के खिलाफ जंतर-मंतर पर पहलवानों का प्रदर्शन दूसरे दिन भी जारी है। आज सभी पहलवान अपनी-अपनी बात रख रहे हैं।
लेफ्ट की नेता वृंदा करात भी जंतर-मंतर पहुंची लेकिन पहलवान बजरंग पूनिया ने उनके आगे हाथ जोड़कर कहा कि आप मंच पर न आएं।
ओलंपियन और भाजपा नेता बबीता फोगाट यहां पहुंची और पहलवानों से बात की। उन्होंने भरोसा दिलाया कि सरकार पहलवानों के साथ है।
वहीं बजरंग पूनिया ने आज यहां कहा कि, हम सरकार का सम्मान करते हैं। जब हमारी मांग पूरी हो जाएगी तब धरना खत्म हो जाएगा। स्टेट की फेडरेशन में भी ऐसे ही लोग बैठे हैं, वह भी भंग हो। कुश्ती को एक नए जीवन की जरूरत है।
जो लोग खिलाड़ियों की आवाज उठा रहे हैं उनको धमकी दी जा रही है। बजरंग आगे बोले, सरकार का धन्यवाद देता हूं- सूत्र से पता चला है अध्यक्ष विदेश भागने की तैयारी में हैं।
हिमाचल के कई जिलों में भारी बर्फबारी, अटल टनल बंद