अमर उजाला
Sat, 11 February 2023
केंद्रीय खेल मंत्री अनुराग ठाकुर और उपराज्यपाल मनोज सिन्हा इस मौके पर मौजूद रहे। 14 फरवरी तक होने वाली आयोजन में देश भर के लगभग 1500 एथलीट हिस्सा ले रहे हैं।
यह खेलो इंडिया विंटर गेम्स का तीसरा संस्करण है। सबसे पहले वर्ष 2020 में इन खेलों का आयोजन किया गया था और मेजबान जम्मू-कश्मीर अब तक शीर्ष पर रहा है।
पांच दिवसीय खेलों में स्नो शू रेस, आइस स्केटिंग, आइस हॉकी, स्कीइंग, स्नो बोर्डिंग जैसे खेल आयोजित किए जाएंगे।
शुभारंभ के मौके पर खेल मंत्री अनुराग ठाकुर ने कहा कि भारी बर्फबारी के बाद भी खेलों के प्रति लोगों का उत्साह देखकर पता लगता है कि फिट इंडिया अभियान को प्रशासन ने गांव-गांव तक पहुंचाया है।
लोगों का उत्साह बताता है की सभी लोग विंटर गेम्स के लिए कितने उत्सुक हैं। दो वर्षों के बाद फिर से गुलमर्ग में इसका आगाज शुरू हो गया है। देश भर से आए खिलाड़ी पूरे जोश के साथ प्रदर्शन को तैयार हैं।
IAS ने बेसहारा लोगों को दिया शाही भोज