अमर उजाला
Sat, 25 March 2023
बीएचयू के ज्योतिषाचार्य प्रो. विनय कुमार पांडेय ने बताया कि शुक्रवार को चंद्रमा और शुक्र एक ही राशि पर आए हैं।
यह एक खगोलीय घटना है और ज्योतिष की दृष्टि से भी यह शुभकारक हैं। धार्मिक व मांगलिक कार्य संपन्न होंगे।
काशी विद्वत कर्मकांड परिषद के राष्ट्रीय अध्यक्ष आचार्य अशोक द्विवेदी ने बताया कि शुक्र 18 करोड़ 52 लाख किलो मीटर दूर था, यह माइनस 3.98 मैग्निट्यूड से चमक रहा था।
वहीं, चंद्रमा 3 लाख 79 हजार किलोमीटर दूर था। दूर रहते हुए भी शुक्र की 10 फीसदी चमक थी।
इतना बड़ा अंतर होते हुए भी इनका कोण पृथ्वी से देखने पर इस प्रकार था कि एक साथ नजर आ रहे थे।
पहले दिन चढ़े 84 घंटे और नाम पड़ा 84 घंटा मंदिर, देवी मां के दर्शन से पूरी होती हैं मुरादें