यूपी में लोगों को गर्मी से राहत के लिए मानसून का इंतजार, जानें कब खत्म होगी प्रतीक्षा
अमर उजाला
Tue, 28 June 2022
Image Credit : फाइल फोटो
मौसम विभाग ने मंगलवार दोपहर जारी अपडेट में कहा है कि अगले 24 घंटों के दौरान यूपी समेत आसपास के हिस्सों में मानसून के आगे बढ़ने के लिए परिस्थितियां अनुकूल हैं।
Image Credit : फाइल फोटो
आईएमडी के अनुसार 30 जून से 1 जुलाई के बीच पूरे यूपी और आसपास के राज्यों में मानसून के आगे बढ़ने का अनुमान है।
Image Credit : फाइल फोटो
बारिश का अनुमान
पूर्वी उत्तर प्रदेश में 28 से 30 जून के बीच में बरसात होने का पूर्वानुमान है, साथ ही पश्चिमी उत्तर प्रदेश में भी बरसात संभव है।
Image Credit : फाइल फोटो
मौसम विभाग ने अनुमान जताया है कि कानपुर समेत यूपी के कई शहरों में 28 जून की शाम तक मानसूनी बारिश दस्तक दे सकती है।
Image Credit : फाइल फोटो
मौसम विभाग ने आगरा व आसपास के इलाकों में मंगलवार शाम से बादल छाने और बारिश के आसार जताए हैं।
Image Credit : फाइल फोटो
गोरखपुर के अधिकांश इलाके में मंगलवार सुबह रिमझिम बारिश ने लोगों को राहत पहुंचाई तो कुछ इलाकों में बादल छाए रहे।
Image Credit : अमर उजाला
मौसम विभाग के अनुसार मंगलवार से बुधवार के बीच गोरखपुर व आसपास के इलाकों में मानसून के पहुंचने की संभावना जताई है।