मेस के खाने पर फूट-फूटकर रोने वाले सिपाही ने अधिकारियों पर लगाए ये गंभीर आरोप
अमर उजाला
Fri, 12 August 2022
Image Credit : अमर उजाला
फिरोजाबाद पुलिस लाइन की मेस के खाने को लेकर बीच सड़क पर फूट-फूटकर रोने वाले सिपाही मनोज कुमार का एक और वीडियो वायरल हुआ है।
Image Credit : फाइल फोटो
वायरल वीडियो में सिपाही ने पुलिस अधिकारियों पर गंभीर आरोप लगाए हैं, कहा है कि शिकायत का वीडियो वायरल होने के बाद उसे आगरा ले जाकर मानसिक रूप से बीमार घोषित करने का प्रयास किया गया।
Image Credit : अमर उजाला
इतना ही नहीं सिपाही मनोज कुमार ने आरोप लगाया है कि उसके साथ खींचातानी की गई, जिसमें उसको चोट लगी है।
Image Credit : अमर उजाला
सिपाही ने आरआई पर वर्दी पकड़कर खींचने का आरोप लगाया है, सिपाही का नया वीडियो सामने आने के बाद फिरोजाबाद पुलिस के अधिकारियों की चिंता एक बार फिर बढ़ गई है।
Image Credit : अमर उजाला
हालांकि, एसएसपी ने इस पूरे मामले को गंभीरता से लेते हुए सीओ लाइन हीरालाल कनौजिया को जांच सौंपी है।
Image Credit : अमर उजाला
वायरल हो रहे दूसरे वीडियो में सिपाही मनोज कुमार ने बताया है कि पुलिस का उसके साथ रवैया पूरी तरह बदल गया है।
Image Credit : अमर उजाला
सिपाही मनोज कुमार ने सीएम योगी आदित्यनाथ से अपील की है कि उसकी शिकायत पर उचित कार्रवाई की जाए, कहा- हमने कोई अपराध तो नहीं किया है।
Image Credit : फाइल फोटो
Banda Boat Accident: 50 लोगों से भरी नाव पलटी, दो दर्जन से ज्यादा लापता