जानें आजमगढ़-रामपुर लोकसभा उपचुनाव में जनता ने किसके सिर सजाया जीत का ताज आजमगढ़ में भाजपा के दिनेश लाल निरहुआ ने सपा के धर्मेंद्र यादव को 8679 मतों से हराया। निरहुआ ने ट्वीट कर कहा है कि आजमगढ़वासियों, आपने कमाल कर दिया है। यह आपकी जीत है। दिनेश लाल को कुल 312768 वोट मिले, जबकि सपा प्रत्याशी धर्मेंद्र यादव को 304089 वोट मिले हैं। रामपुर में भारतीय जनता पार्टी के घनश्याम सिंह लोधी ने सपा प्रत्याशी आसिम रजा को 42192 वोटों से हराया है। घनश्याम लोधी को कुल 367397 वोट मिले, जबकि सपा प्रत्याशी आसिम राजा को 325205 वोट मिले हैं। जीत के बाद घनश्याम सिंह लोधी बोले- रामपुर की जनता ने विकास पर विश्वास जताया है, कहा विकास के लिए काम करूंगा। रामपुर-आजमगढ़ में भाजपा प्रत्याशियों की जीत पर सीएम योगी ने कहा कि यह डबल इंजन वाली सरकार की डबल जीत है। यहां