जानें आजमगढ़-रामपुर लोकसभा उपचुनाव में जनता ने किसके सिर सजाया जीत का ताज

अमर उजाला

Sun, 26 June 2022

Image Credit : फाइल फोटो

आजमगढ़ में भाजपा के दिनेश लाल निरहुआ ने सपा के धर्मेंद्र यादव को 8679 मतों से हराया।

Image Credit : फाइल फोटो

निरहुआ ने ट्वीट कर कहा है कि आजमगढ़वासियों, आपने कमाल कर दिया है। यह आपकी जीत है।

Image Credit : फाइल फोटो

दिनेश लाल को कुल 312768 वोट मिले, जबकि सपा प्रत्याशी धर्मेंद्र यादव को 304089 वोट मिले हैं।

Image Credit : अमर उजाला
रामपुर में भारतीय जनता पार्टी के घनश्याम सिंह लोधी ने सपा प्रत्याशी आसिम रजा को 42192 वोटों से हराया है।
Image Credit : फाइल फोटो

घनश्याम लोधी को कुल 367397 वोट मिले, जबकि सपा प्रत्याशी आसिम राजा को 325205 वोट मिले हैं।

Image Credit : अमर उजाला
जीत के बाद घनश्याम सिंह लोधी बोले- रामपुर की जनता ने विकास पर विश्वास जताया है, कहा विकास के लिए काम करूंगा।
Image Credit : अमर उजाला

रामपुर-आजमगढ़ में भाजपा प्रत्याशियों की जीत पर सीएम योगी ने कहा कि यह डबल इंजन वाली सरकार की डबल जीत है।

Image Credit : अमर उजाला

दिल्ली: राजिंदर नगर उपचुनाव में आप की जीत

अमर उजाला
Read Now