यूपी बोर्ड रिजल्ट की तारीख घोषित, यहां पढ़ें कब आएंगे नतीजे यूपी बोर्ड हाई स्कूल और इंटरमीडिएट परीक्षा के नतीजों को जारी करने की तैयारियां पूरी हो गई हैं। छात्र भी नतीजों को लेकर बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद द्वारा 10वीं-12वीं की तीन करोड़ 19 लाख से ज्यादा उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन कार्य पूरा हो चुका है। अप्रैल के चौथे हफ्ते में 10वीं-12वीं के 59 लाख छात्र छात्राओं का रिजल्ट जारी होने की संभावना थी, और हुआ भी वही। यूपीएमएसपी की ओर से एग्जाम रिजल्ट 2023 की तारीख सोमवार शाम को तय कर दी गई है। यूपी बोर्ड के अनुसार, परीक्षा के नतीजे 25 अप्रैल (मंगलवार) को दोपहर 1.30 से बोर्ड की ऑफिशियल वेबसाइट पर जारी किए जाएंगे। यूपी बोर्ड