अमर उजाला
Mon, 13 February 2023
भूकंप से तुर्किये में हुई भारी तबाही के बीच दुनिया के कई देशों के जवान तुर्किये और सीरिया में राहत और बचाव कार्यों में जुटे हैं। भारत की तरफ से भी एनडीआरएफ का दल राहत और बचाव कार्यों में जुटा है।
हनी-रेंबो, जूली-रोमियो ये डॉग्स अपना काम बखूबी कर रहे हैं। इन चारों में सबसे बड़ा हनी है। हनी और रेंबो ने भारत में भी कई बड़े अभियानों में हिस्सा लिया।
उत्तराखंड के चमोली में फरवरी 2021 में ग्लेशियर टूटने से तपोवन में आई बाढ़ में 50 से ज्यादा लोगों की मृत्यु और कई लोग लापता हो गए थे। वहां लोगोंं की खोज में हनी-रेंबो ने अहम भूमिका निभाई थी।
जून 2017 में बेहतरीन प्रदर्शन को देखते हुए हनी को इंडिया की सभी एनडीआरएफ बटानियन में बेस्ट डॉग चुना गया। विज्ञान भवन में हुए कार्यक्रम में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने हनी को सम्मानित किया।
पं. प्रदीप मिश्रा 16 फरवरी से बांटेंगे रुद्राक्ष