चोरी के बाद चोरों ने छोड़ा संदेश- अबकी बार दो-दो ताले और लगा लेना बरेली के हाफिजगंज क्षेत्र में चोरी का चौंकाने वाला मामला सामने आया है, चोरों ने इलाके के एक सरकारी स्कूल को निशाना बनाया है। खिड़की तोड़कर स्कूल के कमरे में घुसे चोरों ने हजारों का सामान पार दिया। चोरी के बाद चोरों ने स्कूल की दीवार पर लिख दिया कि 'दो दो ताले और लगा लेना'। चोर स्कूल से तीन स्पीकर, दो छोटे स्पीकर, प्रोजेक्टर, बैटरी समेत मिडडे मील के बर्तन और अनाज भी चोरी कर ले गए हैं। घटना की जानकारी गुरुवार सुबह तब हुई, जब शिक्षक और बच्चे स्कूल पहुंचे। स्कूल की प्रधानाध्यापक ने थाने में तहरीर दी है। चोरी के बाद चोरों द्वारा दीवार पर लिखा गया संदेश पुलिस के लिए चुनौती के तौर पर देखा जा रहा है। d