श्रीनगर में बारिश, मौसम हुआ सुहाना

अमर उजाला

Thu, 9 February 2023

Image Credit : बासित जरगर
श्रीनगर में गुरुवार को सुबह से ही बारिश हो रही है जिससे मौसम सुहाना बना हुआ है।
Image Credit : बासित जरगर

वहीं जम्मू संभाग में सुबह से ही बादल छाए हुए हैं। इसके अलावा कई इलाकों में हल्की बारिश भी हुई है।

Image Credit : बासित जरगर

कुपवाड़ा और पुंछ में बर्फबारी होने से कड़ाके की ठंड जारी है। मौसम विज्ञान केंद्र श्रीनगर ने प्रदेश के कुछ हिस्सों में अगले 48 घंटों में भारी बारिश और बर्फबारी की चेतावनी जारी की है।

Image Credit : बासित जरगर

खराब मौसम में जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग पर भूस्खलन और पत्थर गिरने की आशंका रहेगी।

Image Credit : बासित जरगर

कश्मीर में रात में ठंडक कायम है। अधिकतर इलाकों में अधिकतम तापमान सामान्य से 2 से 3 डिग्री ऊपर चल रहा है।

Image Credit : बासित जरगर
बारिश से जहां श्रीनगर में मौसम सुहाना बना हुआ है वहीं लोगों को परेशानी का सामना भी करना पड़ रहा है।
Image Credit : बासित जरगर

वैलेंटाइन डे पर अपने पार्टनर को कराइए यहां की सैर

सोशल मीडिया
Read Now