सपा प्रमुख अखिलेश यादव का जन्मदिन आज, पढ़ें पूर्व सीएम की प्रेम कहानी का किस्सा
अमर उजाला
Fri, 1 July 2022
Image Credit : फाइल फोटो
यूपी के पूर्व सीएम अखिलेश यादव ने शुक्रवार को अपना 49वां जन्मदिन मनाया।
Image Credit : फाइल फोटो
अखिलेश यादव के जीवन में 24 नवंबर 1999 का दिन बेहद खास है, क्योंकि इसी दिन अखिलेश ने डिम्पल से लव-मैरिज की थी।
Image Credit : फाइल फोटो
शादी के लिए अखिलेश और डिम्पल को अपने घरवालों को मनाने में खूब पापड़ बेलने पड़े थे।
Image Credit : फाइल फोटो
अखिलेश यादव जब पहली बार डिम्पल से मिले तब वह 17 साल की थीं और अखिलेश 21 साल के, अखिलेश उस वक्त इंजीनियरिंग की पढ़ाई कर रहे थे और डिम्पल स्कूल में थीं।
Image Credit : फाइल फोटो
एक दोस्त के यहां अखिलेश और डिम्पल की पहली मुलाकात में ही दोस्ती हो गई थी, ये दोस्ती कुछ ही दिनों में प्यार में बदल गई।
Image Credit : फाइल फोटो
अखिलेश पर लिखी गई एक किताब के मुताबिक अखिलेश यादव डिम्पल से मिलने का बहाना ढूंढ़ते रहते थे और उसी दोस्त के यहां डिम्पल से मिलने जाते थे।
Image Credit : फाइल फोटो
पढ़ाई के लिए ऑस्ट्रेलिया जाने के बाद भी अखिलेश डिम्पल के संपर्क में बने रहे और वहां से उन्हें कार्ड और लव-लेटर भेजते रहते थे।
Image Credit : फाइल फोटो
पढ़ाई कर अखिलेश जब वापस लौटे तो पिता मुलायम ने उनसे शादी के बारे में पूछा, लेकिन संकोच बस वह नहीं बोले। बाद में अपनी दादी मूर्ति देवी को मन की बात बताई।
Image Credit : फाइल फोटो
डिम्पल उत्तराखंड के लेफ्टिनेंट कर्नल एसपी रावत की बेटी हैं, पहले उनका परिवार भी इस शादी के लिए तैयार नहीं था।