सपा ने सुभासपा से तोड़ा गठबंधन, राजभर ने प्रेसवार्ता कर बताईं ये बड़ी वजह

अमर उजाला

Sat, 23 July 2022

Image Credit : फाइल फोटो

सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने शनिवार को पत्र जारी कर शिवपाल यादव और सुभासपा के अध्यक्ष ओमप्रकाश राजभर को कहीं और जाने के लिए कहा।

Image Credit : फाइल फोटो

सपा ने सुभासपा से तोड़ा गठबंधन

सपा ने पत्र में कहा है कि शिवपाल और राजभर को जहां अधिक सम्मान मिले, आप वहां जाने के लिए स्वतंत्र हैं।
Image Credit : फाइल फोटो

पत्र के जवाब में कुछ देर बाद ही ओपी राजभर ने प्रेसवार्ता कर अखिलेश यादव पर जमकर निशाना साधा।

Image Credit : फाइल फोटो

अपने अनोखे व्यंग्यात्मक लहजे के लिए चर्चित राजभर ने हंस-हंसकर अखिलेश पर वार किए और कहा कि मैं किसी का गुलाम नहीं।

Image Credit : फाइल फोटो

ओपी राजभर ने सपा अध्यक्ष पर निशाना साधते हुए कहा कि बस दिक्कत ये है कि अखिलेश को वही लोग पसंद हैं, जो उनकी हां में हां मिलाएं।

Image Credit : फाइल फोटो

राजभर ने कहा कि मैं अखिलेश यादव के तलाक को कबूल करता हूं, वैसे भी समाजवादी पार्टी किसी के साथ ज्यादा दिन नहीं रहती।

Image Credit : फाइल फोटो

राजभर ने कहा-

इस तलाक के पीछे के मौलाना संदीप भदौरिया, अरविंद सिंह और नरेश उत्तम पटेल समेत अखिलेश के नौ रत्न हैं।

Image Credit : फाइल फोटो

राजभर बोले-

सपा पाल, प्रजापति और कश्यप किसी को भी पार्टी में जगह नहीं देना चाहती और मैं योगी से मिलूं तो बुरा और उनके पिता मिलें तो अच्छा।
Image Credit : फाइल फोटो

यूपी: बिजली दरों में नहीं होगी बढ़ोत्तरी

अमर उजाला
Read Now