Sonali Phogat: देखें तस्वीरें और जानें मौत से पहले सोनाली के साथ क्या हुआ? भाजपा नेता और टिकटॉक स्टार सोनाली फोगाट की मौत से पर्दा उठना शुरू हो गया है। पार्टी के दौरान सोनाली को उनके पीए सुधीर सांगवान और उसके साथी सुखविंद्र ने ड्रिंक्स में सिंथेटिक ड्रग्स मिलाकर पिलाई थी। इसके बाद सोनाली को शौचालय की तरफ ले जाया गया और करीब दो घंटे तक वहां बंद रखा गया। पुलिस के मुताबिक पूछताछ में आरोपी सुधीर सांगवान और सुखविंद्र ने कबूल किया कि पैसों के लेनदेन के चलते साजिश के तहत सोनाली फोगाट को ड्रग्स पिलाई। ड्रग की ओवरडोज से सोनाली की हालत बिगड़ी थी, उसके होश में नहीं होने पर आरोपी उसे करीब साढ़े चार बजे पकड़कर शौचालय में ले जाते हैं। सोशल मीडिया पर वायरल सीसीटीवी फुटेज में भी दिखाई दे रहा है कि सोनाली सही से चल भी नहीं पा रही थीं। क्लब से जो टैक्सी चालक होटल में सोनाली, सुधीर और सुखविंद्र को लेकर गया था, पुलिस ने उसकी पहचान कर पूछताछ शुरू कर दी है। गोवा पुलिस ने खुलासा किया है कि घटना के दिन 22 अगस्त को गोवा के कर्लीज क्लब में पार्टी के दौरान केक काटा गया था। यहां