Moosewala Murder case: टेरर एंगल की जांच शुरू, NIA ने कई जगह मारा छापा
अमर उजाला
Mon, 12 September 2022
Image Credit : ANI
पंजाबी गायक सिद्धू मूसेवाला की हत्या के मामले में राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) ने दिल्ली-एनसीआर, हरियाणा और पंजाब में कई जगहों पर छापेमारी की है।
Image Credit : फाइल फोटो
सूत्रों ने अनुसार, एनआईए पंजाबी गायक सिद्धू मूसेवाला की हत्या से जुड़े संदिग्ध आतंकी गिरोहों के संबंध में यह तलाशी ले रही है।
Image Credit : अमर उजाला
एनआईए ने हरियाणा के यमुनानगर में गैंगस्टर काला राणा के आवास और पंजाब के फरीदकोट में गैंगस्टर विनय देवड़ा के आवास पर छापेमारी की।
Image Credit : फाइल फोटो
सूत्रों के मुताबिक, पंजाब मुक्तसर की बागवाली गली स्थित पीपल वाली गली में एनआईए टीम ने मुक्तसर पुलिस के साथ एक घर में रेड डाली और कई घंटे पूछताछ की।
Image Credit : फाइल फोटो
जानकारी के मुताबिक, फरीदकोट के कोटकपूरा शहर में एनआईए ने छापेमारी की, यहां एक फैक्ट्री में तीन घंटे सर्च करने के बाद टीम गैंगस्टर विनय दियोडा के घर पहुंची।
Image Credit : फाइल फोटो
इससे पहले हाल ही में मूसेवाला हत्याकांड में शामिल अंतिम शूटर दीपक मुंडी को गिरफ्तार किया गया था।
Image Credit : अमर उजाला
पंजाब पुलिस ने दिल्ली पुलिस और खुफिया एजेंसी के साथ मिलकर दीपक मुंडी को उसके दो साथियों कपिल पंडित और राजिंदर को पश्चिम बंगाल-नेपाल सीमा पर पकड़ा था।