Moosewala Murder: निशाने पर 100 बदमाश, सियासत में भी दखल

अमर उजाला

Thu, 2 June 2022

Image Credit : सोशल मीडिया

पंजाबी गायक सिद्धू मूसेवाला की हत्या के बाद पश्चिमी यूपी में पुलिस अलर्ट पर है। यूपी के तकरीबन सौ बदमाश फिर से पुलिस के निशाने पर आ गए हैं। इनमें कुख्यात अपराधी सुनील राठी भी शामिल है।

Image Credit : अमर उजाला

हाल ही में पंजाबी गायक की ताबड़तोड़ गोलियां बरसाकर हत्या कर दी गई थी। हत्या की जिम्मेदारी लेने वाले लॉरेंस बिश्नोई गैंग से जुड़े वेस्ट यूपी के बदमाशों का भी कनेक्शन जुड़ रहा है। इनमें सुशील मूंछ भी शामिल है।

Image Credit : अमर उजाला

पंजाब पुलिस के खुलासे के एक वायरल वीडियो में इस बात का भी दावा किया गया है कि मूसेवाला की हत्या में प्रयुक्त हथियार यूपी के मुजफ्फरनगर से खरीदे गए थे। इन अपराधियों में उधम सिंह का भी नाम आ रहा है।
Image Credit : अमर उजाला
हालांकि जिले के पुलिस अधिकरियों ने इसकी पुष्टि नहीं की है। लेकिन इस सनसनीखेज हत्या के बाद पुलिस पूरी तरह अलर्ट होकर यूपी के अपराधियों की कुंडली खंगाल रही है। जिसमें मुनीर जैसे कुख्यात का भी नाम है।
Image Credit : अमर उजाला

पश्चिमी यूपी में पंचायतों और गन्ने की सियासत से कई कुख्यात बदमाशों का नाता रहा है। पुलिस ने मेरठ, बागपत, गाजियाबाद, बुलंदशहर औैर हापुड जिले में सौ बदमाश चिह्नित किए हैं। बदन सिंह को भी लेकर पुलिस अलर्ट है।
Image Credit : अमर उजाला
पुलिस का कहना है कि सुशील मूंछ, सुनील राठी, अजित उर्फ पप्पू, योगेश भदौड़ा, बदनसिंह बद्दो, उधमसिंह, भूपेंद्र बाफर, संजीव जीवा, दीपक कुमार समेत सौ बदमाशों की कुंडली तैयार की गई है। 
Image Credit : अमर उजाला

सीएम योगी ने कैबिनेट सदस्यों के साथ फिल्म सम्राट पृथ्वीराज देखी

अमर उजाला
Read Now