अमर उजाला
Wed, 22 June 2022
लॉरेंस बिश्रोई-गोल्डी बराड़ गिरोह को बंबिहा गिरोह के शूटर चस्का की हत्या करनी थी। हत्या के लिए काफी निर्देश दे दिए गए थे।
चस्का की हत्या प्रियव्रत गिरोह को नहीं बल्कि दूसरे शूटरों को करनी थी।
प्रियव्रत ने बताया कि गिरोह के दूसरे लोगों से पूछताछ में पता लगा था कि लॉरेंस बिश्रोई गिरोह का अगला टारगेट चस्का है।
शूटर चस्का फरार है और उसके खिलाफ कई मामले दर्ज हैं।
सिद्धू मूसेवाला की हत्या के बाद बंबिहा गिरोह ने गायक मूसेवाला की हत्या का बदला लेने का फेसबुक पर पोस्ट कर एलान किया था।
पुलिस की जांच में ये बात सामने आई है कि पंजाबी गायक की हत्या के लिए विदेशी हथियारों को इस्तेमाल किया गया है।
मानसून में कीजिए 'धरती के पाताल' की सैर