अमर उजाला
Wed, 16 November 2022
मुंबई की श्रद्धा वाकर की दिल्ली में उसके लिव इन पार्टनर आफताब पूनावाला द्वारा की गई नृशंस हत्या को लेकर रोज नए खुलासे हो रहे हैं
इस बीच सोशल मीडिया में श्रद्धा की आफताब के फोटो के साथ अंतिम पोस्ट वायरल हो रही है
श्रद्धा का इंस्टाग्राम हैंडल 'दैटशॉर्ट्रेबेल' नाम से है। उसके 2,800 से ज्यादा फॉलोअर्स थे
लेकिन तब उसे क्या पता था कि हैप्पी डेज, जल्द 'लास्ट डे' बनने वाला है और उसे कोई और नहीं बल्कि, आफताब ही मौत के घाट उतारेगा
हालांकि, श्रद्धा के इंस्टाग्राम अकाउंट की सत्यता की पुष्टि नहीं की जा सकती है
श्रद्धा मर्डर केस: पहले किया गुमराह, सख्ती करने पर झगड़े से लेकर श्रद्धा के टुकड़े करने तक, आफताब ने उगला सच