आगरा में भूख हड़ताल पर 'शिव-पार्वती', बोले- ताजमहल में इसकी अनुमति नहीं

अमर उजाला

Thu, 16 February 2023

Image Credit : अमर उजाला

आगरा में हिंदू महासभा के बैनर तले ताजमहल में मनाए जाने वाले उर्स के विरोध में शिव और पार्वती की वेश में लोग भूख हड़ताल बैठे हैं।

Image Credit : अमर उजाला

उनका मानना है कि ताजमहल, तेजो महालय है और इसके अंदर बिना अनुमति चादर पोशी और कव्वाली नहीं होनी चाहिए।

Image Credit : अमर उजाला

ताजमहल के पास स्थित प्रतापपुरा चौराहे पर गुरुवार सुबह भगवान शिव के वेश में जितेंद्र कुशवाहा और मां पार्वती के रूप में उषा वर्मा भूख हड़ताल पर बैठ गए।

Image Credit : अमर उजाला

धरने पर बैठे लोगों ने बताया कि RTI से मिली सूचना के आधार पर ताजमहल के अंदर चादर पोशी और कव्वाली की अनुमति नहीं है।

Image Credit : अमर उजाला

पुरातत्व विभाग ने इसके लिए लेटर जारी किया था, उन्होंने बिना अनुमति उर्स, कव्वाली करने पर प्रशासन से रोक लगाने की मांग की है।

Image Credit : वीडियो ग्रैब

महासभा ने अधिकारियों को ज्ञापन भी सौंपा था, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई, जिसके चलते आज से भूख हड़ताल शुरू की गई है।

Image Credit : अमर उजाला

आगरा में शाहजहां का 368वां उर्स 17 से 19 फरवरी तक ताजमहल में मनाया जाएगा, तीन दिवसीय उर्स में पर्यटक निशुल्क प्रवेश कर सकेंगे। 

Image Credit : अमर उजाला

मुखबिर की एक कॉल ने किया साहिल की साजिश का पर्दाफाश

अमर उजाला
Read Now