'अतीक के शूटरों को ढूंढने में कर सकता हूं मदद', पढ़ें- करौली बाबा के आजीबोगरीब दावे इन दिनों विवादों में घिरे कानपुर के करौली बाबा उर्फ डॉ. संतोष भदौरिया के एक के बाद एक अजीबोगरीब दावे सामने आ रहे हैं। संतोष भदौरिया ने दावा किया है कि अगर लोगों के दिमाग से लड़ाई झगड़े की स्मृति हटा दी जाए तो लड़ेंगे ही नहीं, यहां इस तरह के लोग ठीक होंगे। एक न्यूज चैनल के रिपोर्टर ने पूछा क्या आप अतीक के शूटरों को ढूंढने में मदद कर सकते हैं तो भदौरिया ने कहा किसी को भी खोजा जा सकता है। हास्य कलाकार राजू श्रीवास्तव जब अस्पताल में थे, तब करौली सरकार ने दावा किया था कि अगर राजू के परिजन हवन करवाते हैं तो वह ठीक हो जाएंगे। करौली बाबा ने पति-पत्नी का विवाद खत्म करने के साथ ही रूस और यूक्रेन के बीच युद्ध खत्म करवाने का दावा भी कर डाला। उनके अजीबोगरीब मंत्र को लेकर सवाल पूछने पर करौली बाबा ने कहा कि मैं ओम शिव बैलेंस बोलता हूं, न कि ओम अतीक। तमाम दावों के बीच कानपुर, जूही के एक अधिवक्ता ने बाबा के सामने जाकर खुला चैलेंज दिया है, कहा- मेरे बच्चों को ठीक करके दिखाओ। यहां