अमर उजाला
Sat, 21 May 2022
भारत के पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की पुण्यतिथि पर देशभर में उन्हें याद किया जा रहा है। इस मौके पर राजधानी स्थित उनकी समाधिस्थल वीर भूमि पर आज सोनिया गांधी, प्रियंका गांधी वाड्रा समेत कांग्रेस के तमाम नेता व कार्यकर्ताओं ने उन्हें श्रद्धासुमन अर्पित किए।
देश के पूर्व वित्त मंत्री पी. चिदंबरम व कांग्रेस के युवा नेता सचिन पायलट भी वीर भूमि पहुंचे।
बड़े होने के बाद राजीव गांधी ने न केवल जवाहरलाल नेहरू और इंदिरा गांधी की राजनीतिक विरासत को संभाला, बल्कि देश को तकनीक व वैश्विक बुलंदियों तक पहुंचाने के लिए अभूतपूर्व कार्य किए।
राजीव गांधी का जन्म 20 अगस्त 1944 में हुआ था। जब वह तीन साल के थे, तब देश आजाद हुआ था। उनका बचपन तीन मूर्ति भवन में बीता। बतौर प्रधानमंत्री राजीव गांधी नेहरू-गांधी परिवार के आखिरी सदस्य थे।
जेल में 'गुरु' की पहचान '241383', जानिए कैसी कटी पहली रात