भाई वरुण से नहीं मिल सकते राहुल गांधी, बताई वजह

अमर उजाला

Tue, 17 January 2023

Image Credit : @incindia

भारत जोड़ो यात्रा के दौरान होशियारपुर पहुंचे राहुल गांधी ने चचेरे भाई वरुण गांधी से मिलने की संभावना से साफ इनकार किया।

Image Credit : @incindia

परिवार को जोड़ने के सवाल पर राहुल ने कहा कि वरुण गांधी बीजेपी में हैं, मेरी विचारधारा उनकी विचारधारा से मेल नहीं खाती।

Image Credit : @incindia

मैं आरएसएस कार्यालय नहीं जा सकता, इससे पहले मुझे सिर कलम करना होगा। मेरे परिवार की एक विचारधारा है। वरुण ने दूसरी विचारधारा अपनाई और मैं उस विचारधारा को स्वीकार नहीं कर सकता।

Image Credit : @incindia

होशियारपुर में पत्रकारवार्ता में राहुल गांधी ने एक बार फिर भगवंत मान सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि पंजाब को पंजाबी कल्चर के अनुसार ही चलाना होगा।

Image Credit : @incindia
उन्होंने कहा कि हमारी यात्रा नफरत, हिंसा और बेरोजगारी के खिलाफ हे। 2024 में राम मंदिर खोलने और चुनाव के सवाल पर राहुल ने कहा कि हम नफरत के बाजार में मोहब्बत की दुकान खोलते जाएंगे।
Image Credit : @incindia

एक व्यक्ति के सुरक्षा घेरा तोड़कर उन्हें गले लगाने पर सुरक्षा चूक के सवाल पर राहुल ने कहा कि ये सुरक्षा चूक नहीं थी। ऐसा होता रहता है।

Image Credit : @incindia

नशे के मुद्दे पर राहुल ने कहा कि बेरोजगारी और किसानों का मुद्दा सुलझाने से नशे की समस्या भी सुलझेगी। आप सरकार पंजाब को विजन नहीं दे पा रही।

Image Credit : @incindia

नौरादेही अभयारण्य के खूबसूरत पक्षी

अमर उजाला
Read Now