पंजाब सरकार ने अपना पहला बजट पेश किया, देखें तस्वीरें और जानें अहम बातें वित्त मंत्री हरपाल चीमा ने 2022-23 के लिए एक लाख 55 हजार 860 करोड़ का बजट पेश किया है। इस बार का बजट पिछले साल से 14 फीसदी अधिक है और इसमें कोई नया टैक्स नहीं लगाया गया है। फ्री बिजली के वादे को आप सरकार एक जुलाई से पूरा करेगी, हालांकि महिलाओं को एक हजार रुपये प्रतिमाह देने के बारे में कोई जिक्र नहीं किया। टैक्स चोरी रोकने के लिए आप सरकार इंटेलिजेंस यूनिट बनाएगी, साथ ही बजट में सीधी बिजाई के लिए 450 करोड़ का प्रावधान किया गया है। उच्च शिक्षा के बजट में 16 फीसदी, तकनीकी शिक्षा में 47 फीसदी और मेडिकल शिक्षा में 57 फीसदी का इजाफा किया गया है। पराली प्रबंधन के लिए 200 करोड़ रुपये का प्रावधान किया गया है, इस फंड से किसान पराली न जलाएं, इसके लिए काम किए जाएंगे। स्वास्थ्य के लिए 4731 करोड़ रुपये का बजट रखा गया है, जिसमें इस बार 24 फीसदी इजाफा किया गया है। वहीं खेती के लिए 11560 करोड़ का प्रावधान रखा गया है। राज्य की कुल बिजली सब्सिडी 15,845.89 करोड़ रुपये होगी, 77 करोड़ रुपये के प्रारंभिक आवंटन के साथ 117 मोहल्ला क्लीनिक स्थापित किए जाएंगे। यहां