अमर उजाला
Tue, 14 February 2023
पुलवामा में सीआरपीएफ, पुलिस और सेना ने मंगलवार को 40 शहीद जवानों को श्रद्धांजलि दी, जिन्होंने 2019 में हुए आतंकी हमले में जान गंवाई थी।
14 फरवरी 2019 को सीआरपीएफ के काफिले में एक आत्मघाती हमलावर द्वारा विस्फोटकों से भरी कार को टक्कर मारने के चलते चालीस सैनिकों को अपनी जान गंवानी पड़ी थी।
जम्मू कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा और जम्मू कश्मीर पुलिस के डीजीपी दिलबाग सिंह ने भी पुलवामा के शहीदों को श्रद्धांजलि दी।
उपराज्यपाल ने कहा कि 2019 में भीषण पुलवामा हमले में जान गंवाने वाले बहादुर शहीदों को वह श्रद्धांजलि अर्पित करते हैं।
डीजीपी दिलबाग सिंह ने सीआरपीएफ के शहीद जवानों को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा कि राष्ट्र हमारे बहादुर शहीदों का ऋणी है जिन्होंने अपने जीवन का सर्वोच्च बलिदान करते हुए अपनी अंतिम सांस तक देश और इसके नागरिकों की सेवा की।
आम लोगों ने भी हमले वाली जगह पर जवानों को श्रद्धा सुमन अर्पित किए।
सेना की 15 कोर के जनरल ऑफिसर कमांडिंग लेफ्टिनेंट जनरल एएस औजला, एडीजीपी कश्मीर विजय कुमार, सीआरपीएफ आईजी (ऑपरेशन) एमएस भाटिया, डीआईजी साउथ कश्मीर रेंज रईस भट, जिला उपायुक्त पुलवामा व अन्य अधिकारियों ने स्मारक स्थल पर माल्यार्पण किया।
सिंधिया का 400 कमरों वाला महल