यमुना सफाई के दावों का दम घोंट रहा जहरीला झाग, समाधान नहीं हो रही सियासत यमुना के प्रदूषण पर दिल्ली सरकार और भाजपा में आरोप-प्रत्यारोप के बीच आम इंसान को मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है। हैरानी की बात है कि इस विषाक्त झाग को खत्म करने के लिए दिल्ली जल बोर्ड यमुना में रसायनिक स्प्रे का छिड़काव करा रही है। शुक्रवार के बाद शनिवार को भी कालिंदी कुंज इलाके में दिल्ली जल बोर्ड की टीमें नाव से यमुना में रासायनिक स्प्रे को छिड़काव करती नजर आईं। एनजीटी की एक रिपोर्ट के मुताबिक, कालिंदी कुंज और वजीराबाद के बीच यमुना की लंबाई 22 किमी है और सिर्फ इसी हिस्से में 76 फीसदी यमुना प्रदूषित हैं। यमुना में मानसून के अलावा साल के नौ महीनों में नदी में ताजा पानी नहीं रहता। दिल्ली में यमुना 22 नालों के शोधित व अशोधित सीवेज को लेकर आगे बढ़ती है। भाजपा सांसद प्रवेश वर्मा ने यमुना के झाग को खत्म करने को लेकर दिल्ली जल बोर्ड द्वारा छिड़े जा रही रसायनों को लेकर एक अधिकारी से बदसलूकी कर डाली। यहां