प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने लखनऊ में 1406 औद्योगिक परियोजनाओं की आधारशिला रखी औद्योगिक परियानाओं की ग्राउंड ब्रेकिंग सेरेमनी में पीएम ने 80 हजार 224 करोड़ के प्रोजेक्ट का शिलान्यास किया है पीएम ने इन प्रोजेक्ट के धरातल पर उतरने पर उत्तर प्रदेश में रोजगार के पांच लाख नए अवसर सृजित होने का दावा किया है पीएम ने कहा कि 2014 से पहले हमारे यहां कुछ 100 स्टार्ट-अप्स ही थे, लेकिन आज देश में 70 हजार के आसपास रजिस्टर्ड स्टार्ट-अप्स है पीएम ने अपने संबोधन में यूनिकॉर्न कंपनियों का भी जिक्र किया, कहा कि भारत ने 100 यूनिकॉर्न का रिकॉर्ड भी बनाया है पीएम मोदी बोले, हम जी20 अर्थव्यवस्थाओं में सबसे तेजी से बढ़ रहे हैं, आज भारत Global Retail Index में दूसरे नंबर पर है प्रधानमंत्री ने कहा, भारत ने बीते वित्तीय वर्ष में 417 बिलियन डॉलर यानि 30 लाख करोड़ रुपए से ज्यादा का माल निर्यात करके नया रिकॉर्ड बनाया पीएम के मुताबिक, बीते साल दुनिया के 100 से अधिक देशों से 84 बिलियन डॉलर का रिकॉर्ड एफडीआई आया है यहां पढ़ें अन्य खबरें