बुद्ध की नगरी में PM मोदी का भव्य स्वागत

अमर उजाला

Mon, 16 May 2022

Image Credit : अमर उजाला

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सोमवार सुबह 10:30 बजे नेपाल लुंबिनी भगवान बुद्ध की जन्मस्थली पहुंचे। हेलीपैड से उतरने के बाद रास्ते में छात्र-छात्राओं ने नेपाल एवं भारत का झंडा लेकर पीएम मोदी का उत्साह के साथ स्वागत किया।

Image Credit : पीटीआई

पीएम मोदी का स्वागत नेपाल के प्रधानमंत्री शेर बहादुर देउबा ने किया।

Image Credit : पीटीआई

बुद्ध पूर्णिमा पर पीएम मोदी ने माया देवी मंदिर पहुंचकर विशेष पूजा की। इसके पहले उन्होंने कार्यक्रम स्थल पर मौजूद लोगों का हाथ जोड़कर अभिवादन किया।

Image Credit : पीटीआई


पीएम मोदी ने मायादेवी मंदिर में पूजन दर्शन के बाद बौद्ध भिक्षुओं से मिलकर उनका आशीर्वाद लिए।

Image Credit : पीटीआई

बताया गया कि यही वह स्थान है, जहां भगवान बुद्ध का जन्म हुआ था। फिर वह 11 बजे पवित्र कुंड और पवित्र बगीचे का दर्शन किए।

Image Credit : पीटीआई
वह भारत सरकार द्वारा बनाए जा रहे बौद्ध मठ के उद्धाटन के लिए निकले। रास्ते में मौजूद लोगों का अभिवादन किया।
Image Credit : पीटीआई

एक दिवसीय दौरे पर नेपाल पहुंचे पीएम मोदी ने ट्वीट कर कहा-नेपाल के लोगों की बीच आकर बहुत खुशी हुई।

Image Credit : पीटीआई

मायादेवी मंदिर में पूजा करते प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी।

Image Credit : पीटीआई

भारत सरकार द्वारा बनाए जा रहे बौद्ध मठ के उद्धाटन के दौरान कलाकृति देखते पीएम मोदी।

Image Credit : पीटीआई

माया देवी मंदिर का एक दृश्य।
Image Credit : पीटीआई

नेपाल के लुंबिनी में  40 से 45 मिनट पीएम मोदी ने मायादेवी मंदिर में दर्शन पूजन किए। इस दौरान उन्होंने बोधि वृक्ष पर जल चढ़ा कर पूजा किया।

Image Credit : पीटीआई

लुंबिनी सीमा पर पीएम मोदी के आगमन के अवसर पर सजा द्वार।

Image Credit : पीटीआई

कुलधरा: श्रापित गांव, जहां रातों-रात गायब हो गए सभी लोग

Social Media
Read Now