पीलीभीत में भीषण सड़क हादसे की देखें तस्वीरें और जानें अहम बातें पीलीभीत के गजरौला थाना क्षेत्र में एक तेज रफ्तार पिकअप पेड़ से टकराने के बाद हाईवे पर पलट गई, जिसमें 10 लोगों की मौत हो गई। हरिद्वार से गंगा स्नान करने के बाद गोला के लिए वापस लौट रहे श्रद्धालुओं से भरी टाटा एस गाड़ी पेड़ से टकरा गई। हादसे में सात लोग घायल भी हो गए हैं, जिनमें से एक की हालत गंभीर बनी हुई है, उसे बरेली रेफर किया गया है। घायलों ने बताया कि ड्राइवर को झपकी आने से यह हादसा हुआ है, दुर्घटना इलाके के आसाम हाईवे पर गजरौला कस्बे के पास हुई। मृतकों में सभी दस लोग गोला के रहने वाले हैं, इनमें तीन महिलाएं, दो बच्चे और पांच पुरुष शामिल हैं। जिलाधिकारी पुलकित खरे के अनुसार गजरौला के पास यह दर्दनाक हादसा हुआ, वाहन कुल 17 लोग सवार थे। हादसा इतना जोरदार था कि मौके पर ही आठ लोगों की मौत हो गई और सीएम योगी आदित्यनाथ ने भी दुर्घटना पर शोक प्रकट किया है। यहां