अमर उजाला
Fri, 24 June 2022
असम हाईवे पर बृहस्पतिवार सुबह करीब चार बजे बड़ा हादसा हुआ। हरिद्वार से लखीमपुर खीरी के गोला लौट रही पिकअप चालक को झपकी आने से पेड़ से टकरा गई।
इस भीषण सड़क हादसे में एक परिवार के 10 लोगों और चालक की मौके पर मौत हो गई।
यह सभी हरिद्वार में गंगा स्नान करने गए थे। मरने वालों में तीन महिलाएं और चार बच्चे भी हैं।
सिपाही देवेश चौधरी और होमगार्ड निरंजन ने बताया दो घायलों के पैर गाड़ी के डैश बोर्ड और पेड़ के बीच फंस गए थे। इन्हें क्रेन के आने पर ही सुरक्षित निकाला जा सका।
सुबह चार बजे जब पिकअप गजरौला थाना क्षेत्र में असम हाईवे पर पहुंची तो दिलशाद को झपकी आ गई और गाड़ी अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गई।
बता दें कि जिम्मेदारों की लापरवाही से असम हाईवे खूनी बनता जा रहा है। कई बड़े हादसों में लोग जान गवां चुके हैं।
प्रदेश सरकार भले ही सड़क हादसों में कमी लाने के लिए जिम्मेदारों को पाठ पढ़ा रही हो, मगर धरातल पर कोई ठोस काम दिखाई नहीं दे रहा है।
रानी दुर्गावती: गढ़ मंडला की वीरांगना