'मत कहो मुशर्रफ यहां पैदा हुए', दिल्ली में है पुश्तैनी घर

अमर उजाला

Tue, 7 February 2023

Image Credit : भूपिंदर सिंह

कारगिल युद्ध के खलनायक जनरल परवेज मुशर्रफ को 2001 में उसकी जन्मभूमि देखने की आतुरता दिल्ली खींच लाई थी। परवेज मुशर्रफ दरियागंज में वह जगह देखने आए थे, जहां उसका जन्म हुआ था।

Image Credit : भूपिंदर सिंह

कभी नहर वाली हवेली के नाम से मशहूर यह जगह अब प्रताप स्ट्रीट के नाम से जानी जाती है। लेकिन यहां के वाशिंदे नहीं चाहते कि कोई कहे कि पाकिस्तान का तानाशाह मुशर्रफ यहां पैदा हुआ था।

Image Credit : भूपिंदर सिंह
परवेज मुशर्रफ का लंबी बीमारी के बाद रविवार को निधन हो गया। वह दुबई के एक अस्पताल में भर्ती थे। 79 साल की उम्र में उन्होंने आखिरी सांस ली। उनका जन्म 11 अगस्त 1943 को दरियागंज में हुआ था।
Image Credit : भूपिंदर सिंह
देश के विभाजन के बाद उनका परिवार कराची जाकर बस गया। 1961 में मुशर्रफ पाकिस्तानी सेना में शामिल हुए और बाद में वे पाकिस्तान के सेना प्रमुख और राष्ट्रपति बने।
Image Credit : भूपिंदर सिंह

उन्होंने प्रधानमंत्री नवाज शरीफ को पद से हटा कर सत्ता की बागडोर खुद संभाल ली थी। फोटो में मां के साथ मुशर्रफ।

Image Credit : अमर उजाला

भारत को दिया ऐसा जख्म, जो याद रहेगा
भारत-पाकिस्तान के बीच अप्रैल-जून 1999 तक हुए करगिल युद्ध के दौरान परवेज मुशर्रफ पाकिस्तान के सेना प्रमुख थे। इस युद्ध में पाकिस्तान को दुनिया के सामने शर्मिंदा होना पड़ा। 
Image Credit : अमर उजाला

जया किशोरी से जुड़ी ये बातें नहीं जानते होंगे आप

सोशल मीडिया
Read Now