Palam Murder Case: नशे के आदी युवक ने मां-पिता, बहन-दादी की ली जान हत्यारोपी केशव परिवार के सदस्यों की हत्या की साजिश कई दिनों से रच रहा था, पुलिस पूछताछ में आरोपी ने यह बात स्वीकार की है। केशव ने कबूला है कि साजिश के तहत ही वह बड़ा वाला चाकू लेकर आया था। परिजनों ने पुलिस को बताया कि जिस पोते (केशव) से दादी दीवानो देवी सबसे अधिक प्यार करती थी, उसे आरोपी ने सबसे पहले मारा। दादी दीवानो देवी अक्सर केशव को चुपचाप रुपये दे देती थीं। पिता हमेशा केशव को पैसे देने का विरोध करते थे, यही वजह है कि उसने पिता पर चाकू से 18 से 20 वार किए। माता-पिता की हत्या करने के बाद शवों को बाथरूम में डाल दिया था। युवक ने बहन की हत्या कमरे में की, उसका शव वहीं फर्श पर पड़ा था। दादी का शव बिस्तर पर मिला, जबकि मां-बाप की लाश बाथरूम में मिली। यहां