चारों तरफ गोलियां.. मिलिए दंगे की आग से 2500 लोगों को बचाने वाली लेडी सिंघम से

अमर उजाला

Wed, 2 August 2023

Image Credit : अमर उजाला

हरियाणा के नूंह में सोमवार को विश्व हिंदू परिषद, मातृ शक्ति दुर्गा वाहिनी और बजरंग दल द्वारा निकाली गई ब्रजमंडल 84 कोस शोभा यात्रा के दौरान जमकर हंगामा हुआ, यात्रा में शामिल लोगों और पुलिसवालों पर पथराव किए गए, गाड़ियां तक जला दी गईं

Image Credit : अमर उजाला

यात्रा पर पथराव के बाद भड़की हिंसा में पांच लोगों की मौत हो गई और 60 से ज्यादा लोग घायल हैं

Image Credit : अमर उजाला
हिंसा के काबू पाने में हुई देरी को लेकर हरियाणा सरकार और पुलिस प्रशासन पर सवाल उठ रहे हैं, लेकिन इस बीच हरियाणा की जांबाज महिला अधिकारी ममता सिंह की खूब तारीफ हो रही है
Image Credit : अमर उजाला

हरियाणा पुलिस की एडीजीपी ममता सिंह ने दंगे के बीच एक मंदिर में फंसे करीब 2500 लोगों को मंदिर से बाहर निकाला

Image Credit : अमर उजाला

दरअसल, नूंह में उपद्रव के दौरान नलहड़ के शिव मंदिर में सोमवार दोपहर करीब एक बजे ढाई हजार श्रद्धालु फंस गए, इनमें कई महिलाएं और बच्चे भी थे

Image Credit : अमर उजाला

मंदिर के चारों तरफ से गोलियां चल रही थीं, अंदर फंसे लोगों का बाहर निकलना काफी मुश्किल था, लोग डरे-सहमे थे

Image Credit : अमर उजाला

शाम करीब चार बजे एडीजीपी (कानून-व्यवस्था) ममता सिंह जब मंदिर पहुंचीं तो लोगों के जान में जान आई, एडीजीपी की अगुवाई में इन लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला गया

Image Credit : अमर उजाला

झरनों के शहर में लीजिए सावन की फुहारों का मजा

सोशल मीडिया
Read Now