अमर उजाला
Wed, 2 August 2023
हरियाणा के नूंह में सोमवार को विश्व हिंदू परिषद, मातृ शक्ति दुर्गा वाहिनी और बजरंग दल द्वारा निकाली गई ब्रजमंडल 84 कोस शोभा यात्रा के दौरान जमकर हंगामा हुआ, यात्रा में शामिल लोगों और पुलिसवालों पर पथराव किए गए, गाड़ियां तक जला दी गईं
यात्रा पर पथराव के बाद भड़की हिंसा में पांच लोगों की मौत हो गई और 60 से ज्यादा लोग घायल हैं
हरियाणा पुलिस की एडीजीपी ममता सिंह ने दंगे के बीच एक मंदिर में फंसे करीब 2500 लोगों को मंदिर से बाहर निकाला
दरअसल, नूंह में उपद्रव के दौरान नलहड़ के शिव मंदिर में सोमवार दोपहर करीब एक बजे ढाई हजार श्रद्धालु फंस गए, इनमें कई महिलाएं और बच्चे भी थे
मंदिर के चारों तरफ से गोलियां चल रही थीं, अंदर फंसे लोगों का बाहर निकलना काफी मुश्किल था, लोग डरे-सहमे थे
शाम करीब चार बजे एडीजीपी (कानून-व्यवस्था) ममता सिंह जब मंदिर पहुंचीं तो लोगों के जान में जान आई, एडीजीपी की अगुवाई में इन लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला गया
झरनों के शहर में लीजिए सावन की फुहारों का मजा