Electricity Rates : हर महीने बदलेंगी बिजली दरें, अगले साल से प्रभावी हो सकता है नया प्रावधान

अमर उजाला

Sun, 14 August 2022

Image Credit : सोशल मीडिया

अब बिजली की दरें भी डीजल-पेट्रोल की तर्ज पर बदलेंगी

Image Credit : सोशल मीडिया

अंतर बस इतना होगा कि डीजल-पेट्रोल की दरों में रोजाना बदलाव होता है जबकि बिजली दरों में बदलाव हर महीने होगा

Image Credit : अमर उजाला

विद्युत उत्पादन गृहों में इस्तेमाल होने वाले ईंधन जैसे कोयला, तेल और गैस आदि की कीमतों के आधार पर बिजली दरें तय की जाएंगी

Image Credit : अमर उजाला

केंद्रीय विद्युत मंत्रालय ने विद्युत अधिनियम 2003 की धारा 176 के तहत 2005 में पहली बार विनियम बनाए थे, अब इसमें संशोधन की तैयारी है

Image Credit : अमर उजाला

इसके लिए विद्युत (संशोधन) विनियम 2022 का मसौदा जारी कर दिया गया है

Image Credit : सोशल मीडिया

मसौदे के पैरा 14 में यह प्रावधान है कि हर महीने बिजली दरें तय की जाएंगी और इसकी वसूली उपभोक्ताओं से की जाएगी

Image Credit : सोशल मीडिया

12 अगस्त को सभी राज्य सरकारों समेत अन्य संबंधित इकाइयों को मसौदा भेजकर 11 सितंबर तक सुझाव मांगे गए हैं

Image Credit : सोशल मीडिया

11 सितंबर के बाद विनियम को अंतिम रूप देकर अधिसूचना जारी की जाएगी, जिसके 90 दिन बाद यह व्यवस्था लागू हो जाएगी 

Image Credit : सोशल मीडिया

बांदा नाव हादसा: अब तक यमुना नदी से एक महिला समेत आठ के शव मिले, बाकी लापता लोगों की तलाश जारी

अमर उजाला
Read Now