यूपी के इन गांवों में पत्नियां कहती हैं- पहले मक्खी भगाओ, फिर ससुराल आऊंगी

अमर उजाला

Wed, 5 April 2023

Image Credit : फाइल फोटो

हरदोई के ब्लॉक अहिरोरी के गांव कुइया बढयनपुरवा, पट्टी, सलेमपुर फत्तेपुर, ढही व नयागांव में तीन वर्षों से मक्खियों के चलते युवाओं की शादी नहीं हो पा रही हैं।

Image Credit : फाइल फोटो

यही नहीं जिन लोगों की शादी हो चुकी हैं, उनकी पत्नियां मायके से नहीं आ रहीं हैं।

Image Credit : फाइल फोटो

This browser does not support the video element.

महिलाओं का कहना है कि गांव से मक्खियों के चलते रहना मुश्किल है, ऐसे में पहले वहां मक्खियां कम हों, तभी ससुराल जाना हो पाएगा।
Video Credit : फाइल फोटो

जानकारी के मुताबिक, क्षेत्र के जो गांव मक्खी और गंदगी की समस्या से प्रभावित हैं वहां करीब 20 हजार लोग रहते हैं।

Image Credit : फाइल फोटो

इलाके के ग्रामीणों के अनुसार प्रताप नगर-हरदोई मार्ग पर बढ़ईयनपुरवा के पास में एक पोल्ट्री फार्म है, इससे वहां पर गंदगी रहती है।

Image Credit : फाइल फोटो

पोल्ट्री फार्म की गंदगी के चलते मक्खियों की संख्या अधिक हो गई है, जो गांव में घरों के अंदर घुस जाती हैं।

Image Credit : फाइल फोटो

इलाके के 10 से अधिक युवाओं की पत्नियां गांव छोड़कर मायके चली गई हैं, उनका कहना है कि पहले मक्खियों का इलाज हो तभी गांव जाएंगी।

Image Credit : फाइल फोटो

बेटे को तिरंगे में लिपटा देख बोली मां, 'देखो मेरा शेर आ गया'

अमर उजाला
Read Now