17 साल बाद ऐसी दिखती है निठारी की खूनी कोठी, आज भी देखकर ठहर जाते हैं कदम
अमर उजाला
Mon, 16 October 2023
Image Credit : अमर उजाला
इलाहाबाद हाईकोर्ट के निर्णय के बाद एक बार फिर उत्तर प्रदेश के गौतमबुद्ध नगर जिले के नोएडा में सेक्टर 31 के निठारी में स्थित यह कोठी चर्चा में है।
Image Credit : सोशल मीडिया
हाईकोर्ट ने नोएडा के चर्चित निठारी कांड के दोषी सुरेंद्र कोली को 12 और मनिंदर सिंह पंढेर को दो मामलों में बरी करते हुए फांसी की सजा रद्द कर दी है।
Image Credit : सोशल मीडिया
ऐसे खुला था राज
घरों में काम करने वाली महिला 31 अक्तूबर 2006 को कोठी संख्या डी-5 पर काम के सिलसिले में जाने की बात कहकर निकली थी, फिर वह लापता हो गई थी।
Image Credit : सोशल मीडिया
24 दिसंबर 2006 को जब ‘खूनी कोठी’ के पीछे नाले से पुलिस ने 16 मानव खोपड़ियां बरामद की तो प्रयोगशाला जांच के बाद पता चला कि उनमें से एक खोपड़ी लापता महिला की भी थी।
Image Credit : सोशल मीडिया
गाजियाबाद सीबीआई कोर्ट ने दोनों को 10 महीने पहले फांसी की सजा सुनाई थी।
Image Credit : सोशल मीडिया
सीबीआई ने निठारी कांड में 16 मामले दर्ज किए थे, इनमें से मनिंदर सिंह पंढेर के खिलाफ दो मुकदमे में ट्रायल कोर्ट ने फांसी की सजा सुनाई थी।
Image Credit : File Photo
सीबीआई द्वारा दर्ज मामलों में से 14 मामलों में सुरेंद्र कोली को फांसी की सजा मिली थी।