निक्की की पोस्टमार्टम रिपोर्ट से निकला चौंकाने वाला सच निक्की यादव के शव का बुधवार को दिल्ली के दीनदयाल अस्पताल में पोस्टमार्टम किया गया। डॉक्टरों ने बताया कि निक्की की मौत गला घोंटने से हुई है। पोस्टमार्टम में शव पर किसी तरह के चोट के निशान नहीं मिले हैं। पुलिस ने कहा कि निक्की के शव का पोस्टमॉर्टम दो घंटे से अधिक समय तक चला। डॉक्टरों की प्रारंभिक राय के अनुसार गला घोटने के कारण मौत हुई। पोस्टमार्टम करने वाले डॉक्टरों के मुताबिक डाटा केबल से गला घोटा गया था। शव को चार दिनों से अधिक समय तक फ्रिज के अंदर रखा गया था, इसलिए वह धीरे-धीरे खराब हो रहा था। k