अब्बास अंसारी की पत्नी गिरफ्तार, बैग में मिलीं आपत्तिजनक वस्तुएं निखत शुक्रवार को बंदी मुलाकाती रजिस्टर में नाम दर्ज कराए बिना अपने पति अब्बास से मिलने जेल पहुंची थीं। जेल में बंद माफिया मुख्तार अंसारी के बेटे अब्बास अंसारी को जेल से बाहर ले जाने की साजिश रचने में पत्नी निखत अंसारी को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। जिला जेल में जिलाधिकारी अभिषेक आनंद व पुलिस अधीक्षक वृंदा शुक्ला द्वारा छापेमारी में ये कार्रवाई की गई है। छापेमारी के दौरान निखत की तलाशी में मोबाइल समेत कुछ आपत्तिजनक वस्तुएं बरामद हुईं हैं। तलाशी के दौरान निखत ने पुलिस टीम को देख लेने और परिणाम भुगतने की धमकी भी दी। पुलिस ने अब्बास अंसारी की पत्नी के पास से सऊदी अरब की मुद्रा भी बरामद की है। मामले में जेल अधीक्षक अशोक सागर, डिप्टी जेलर, एक सिपाही, अब्बास की पत्नी निखत और उनके ड्राइवर समेत पांच लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया है। यहां