तस्वीरों में देखें 'नेता जी' की अंतिम यात्रा, इन हस्तियों ने दी श्रद्धांजलि इटावा के सैफई में उत्तर प्रदेश के पूर्व सीएम और समाजवादी पार्टी के संरक्षक मुलायम सिंह यादव को राजकीय सम्मान के साथ आखिरी विदाई दी गई। 'नेता जी' के अंतिम दर्शन के लिए सैफई में राजनेताओं से लेकर समर्थकों और कार्यकर्ताओं का जनसैलाब उमड़ा। रक्षामंत्री राजनाथ सिंह, अभिनेता अभिषेक बच्चन, उद्योगपति अनिल अंबानी, लोकसभा स्पीकर ओम बिरला समेत कई दिग्गज हस्तियों ने 'नेता जी' को श्रद्धांजलि दी। श्रद्धांजलि देते समय वरुण गांधी ने अखिलेश को गले लगाया तो वह फूट-फूटकर रोने लगे। राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत सैफई पहुंचे और मुलायम सिंह के पार्थिव शरीर को पुष्पचक्र अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। 'नेता जी' की अंतिम यात्रा के दौरान 'मुलायम सिंह यादव जिंदाबाद', 'नेता जी अमर रहें' के नारों से सैफई गूंजता रहा। समाजवादी पार्टी के संस्थापक व पूर्व रक्षामंत्री मुलायम सिंह यादव को श्रद्धांजलि देने के लिए सैफई में डेढ़ लाख से ज्यादा लोग पहुंचे। यहां