तस्वीरों में देखें 'नेता जी' की अंतिम यात्रा, इन हस्तियों ने दी श्रद्धांजलि

अमर उजाला

Tue, 11 October 2022

Image Credit : अमर उजाला

इटावा के सैफई में उत्तर प्रदेश के पूर्व सीएम और समाजवादी पार्टी के संरक्षक मुलायम सिंह यादव को राजकीय सम्मान के साथ आखिरी विदाई दी गई।

Image Credit : अमर उजाला

'नेता जी' के अंतिम दर्शन के लिए सैफई में राजनेताओं से लेकर समर्थकों और कार्यकर्ताओं का जनसैलाब उमड़ा।

Image Credit : अमर उजाला

रक्षामंत्री राजनाथ सिंह, अभिनेता अभिषेक बच्चन, उद्योगपति अनिल अंबानी, लोकसभा स्पीकर ओम बिरला समेत कई दिग्गज हस्तियों ने 'नेता जी' को श्रद्धांजलि दी।

Image Credit : अमर उजाला

श्रद्धांजलि देते समय वरुण गांधी ने अखिलेश को गले लगाया तो वह फूट-फूटकर रोने लगे।

Image Credit : अमर उजाला

राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत सैफई पहुंचे और मुलायम सिंह के पार्थिव शरीर को पुष्पचक्र अर्पित कर श्रद्धांजलि दी।

Image Credit : अमर उजाला

'नेता जी' की अंतिम यात्रा के दौरान 'मुलायम सिंह यादव जिंदाबाद', 'नेता जी अमर रहें' के नारों से सैफई गूंजता रहा।

Image Credit : ani

समाजवादी पार्टी के संस्थापक व पूर्व रक्षामंत्री मुलायम सिंह यादव को श्रद्धांजलि देने के लिए सैफई में डेढ़ लाख से ज्यादा लोग पहुंचे।

Image Credit : अमर उजाला

पंचतत्व में विलीन हुए 'धरतीपुत्र' मुलायम सिंह यादव

अमर उजाला
Read Now