Mulayam Singh Yadav: देखें तस्वीरें और जानें सपा संरक्षक की सेहत का हाल सपा संरक्षक मुलायम सिंह यादव की रविवार को अचानक तबीयत बिगड़ने से उन्हें डॉक्टरों ने आईसीयू में शिफ्ट किया। मुलायम सिंह यादव की तबीयत करीब तीन साल से गड़बड़ चल रही है। मुलायम महीने में कभी दो बार तो कभी एक बार जांच के लिए अस्पताल में भर्ती होते रहे हैं। बीते अगस्त महीने से उनकी हालत में लगातार गिरावट हुई, नेताजी को प्रोस्टेट से जुड़ी समस्या बताई जाती है। इस वजह से मुलायम सिंह यादव लगातार मेदांता अस्पताल के विशेषज्ञों की निगरानी में रहते हैं। इससे पहले मुलायम को 15 जून को मेदांता में भर्ती कराया गया था, जहां रुटीन जांच के बाद उन्हें डिस्चार्ज कर दिया गया था। मुलायम सिंह यादव को पत्नी साधना गुप्ता के निधन के बाद से कई तरह की अन्य समस्याएं भी हो गई थीं। यहां