चंडीगढ़ सीमा पर सिंघु बॉर्डर जैसा हाल, टेंट लगाकर प्रदर्शन कर रहे हैं किसान

अमर उजाला

Wed, 18 May 2022

Image Credit : अमर उजाला

पंजाब में किसान फिर आंदोलन की राह पर हैं। मंगलवार को उन्होंने चंडीगढ़ की ओर कूच किया था लेकिन सीमा पर ही उन्हें रोक लिया गया।

Image Credit : अमर उजाला

किसानों ने चंडीगढ़-मोहाली सीमा पर अपना डेरा डाल दिया है। किसानों ने कूलर व इनवर्टर की व्यवस्था भी कर रखी है।

Image Credit : अमर उजाला

माहौल बिल्कुल सिंघु बॉर्डर जैसा बनने लगा है। किसान ट्रैक्टर-ट्रॉलियों पर रसद और लंगर का सारा सामान लेकर पहुंचे हैं।

Image Credit : अमर उजाला

चेतावनी दी कि मांगें नहीं मानी गईं तो चंडीगढ़ में मुख्यमंत्री आवास की ओर कूच करेंगे। फिर चाहे लाठी खानी पड़े या बैरिकेड तोड़ना पड़े।

Image Credit : अमर उजाला

चंडीगढ़ सीमा पर गांवों से ट्रैक्टर-ट्रालियां व अन्य सामान पहुंच गया। लोगों ने सड़क पर गद्दे बिछाकर अपने बिस्तर लगा दिए।

Image Credit : अमर उजाला

साथ ही हवा के लिए पंखे और कूलर लग गए हैं। माहौल मेले जैसा लग रहा है।

Image Credit : अमर उजाला

इतना ही नहीं दिल्ली संघर्ष में शामिल बुजुर्ग अपनी कहानियां तक सुना रहे हैं।

Image Credit : अमर उजाला

किसानों के संघर्ष में किसी भी तरह की स्थिति से निपटने के लिए जिला पुलिस ने पुख्ता इंतजाम किए हैं।

Image Credit : अमर उजाला

चर्चा में क्यों IAS इनायत खान?

Amar Ujala
Read Now