अमर उजाला
Wed, 18 May 2022
पंजाब में किसान फिर आंदोलन की राह पर हैं। मंगलवार को उन्होंने चंडीगढ़ की ओर कूच किया था लेकिन सीमा पर ही उन्हें रोक लिया गया।
किसानों ने चंडीगढ़-मोहाली सीमा पर अपना डेरा डाल दिया है। किसानों ने कूलर व इनवर्टर की व्यवस्था भी कर रखी है।
माहौल बिल्कुल सिंघु बॉर्डर जैसा बनने लगा है। किसान ट्रैक्टर-ट्रॉलियों पर रसद और लंगर का सारा सामान लेकर पहुंचे हैं।
चेतावनी दी कि मांगें नहीं मानी गईं तो चंडीगढ़ में मुख्यमंत्री आवास की ओर कूच करेंगे। फिर चाहे लाठी खानी पड़े या बैरिकेड तोड़ना पड़े।
चंडीगढ़ सीमा पर गांवों से ट्रैक्टर-ट्रालियां व अन्य सामान पहुंच गया। लोगों ने सड़क पर गद्दे बिछाकर अपने बिस्तर लगा दिए।
साथ ही हवा के लिए पंखे और कूलर लग गए हैं। माहौल मेले जैसा लग रहा है।
इतना ही नहीं दिल्ली संघर्ष में शामिल बुजुर्ग अपनी कहानियां तक सुना रहे हैं।
किसानों के संघर्ष में किसी भी तरह की स्थिति से निपटने के लिए जिला पुलिस ने पुख्ता इंतजाम किए हैं।
चर्चा में क्यों IAS इनायत खान?